फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One accused arrested with illegal pistol

Kaithal News: अवैध पिस्तौल समेत एक आरोपी काबू

Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with illegal pistol
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने थाना तितरम क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया गया है। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी रमेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान एक सूचना मिली थी कि जींद के पेगा गांव निवासी गोल्डी अपने साथ अवैध हथियार लेकर किसी वाहन के इंतजार में जाखौली सरकारी स्कूल के पास खड़ा है। उसे अवैध असला सहित पकड़ा जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पेगा गांव निवासी गोल्डी को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर इससे पूर्व भी जिला कुरुक्षेत्र में पिहोवा निवासी एक युवक को असलहा सप्लाई करने का आरोप है, जिसमें वह गिरफ्तार हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed