{"_id":"66db952cf55181b70a00a787","slug":"one-accused-arrested-in-cattle-smuggling-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-469300-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोवंश की तस्करी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोवंश की तस्करी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने गोवंश की तस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी संगतपुरा की पुलिस ने तस्करी के लिए ट्रक में ठूस कर गायों को क्रूरता से ले जा रहे यूपी निवासी आरोपी को काबू किया। इस आरोपी से ट्रक से 12 गाय अपने कब्जे में ली।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया चौकी संगतपुरा पुलिस के एचसी अनिल कुमार की टीम संगतपुरा नाका पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक यूपी नंबर ट्रक में गाय लोड करके गो तस्करी की जा रही है। ट्रक खनौरी की तरफ से आने वाला है। इसके बाद टीम ने नाकाबंदी कर ली। संदिग्ध ट्रक के पहुंचने पर उसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया पर ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो सतर्क पुलिस ने उसका पीछा करके गांव पाडला के पास से उसे रोक लिया। ट्रक रुकते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, परंतु पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया।
उसकी पहचान पठानपुरा जिला सहारनपुर यूपी निवासी सौभान के रूप में हुई।आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया। इसके बाद चौकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एसआई विक्रम सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।