{"_id":"61f054abe911c701964d33fc","slug":"one-accused-arrested-for-stealing-street-vendors-kaithal-news-knl97100533","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी चुराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी चुराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। रेहड़ी चुराने के मामले में ढांड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो बोरी धान बरामद की गई। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि रेहड़ी चोरी के मामले में ढांड पुलिस टीम ने पिहोवा रोड ढांड फाटक के पास से ढांड निवासी अजय को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो बोरी धान बरामद की गई। इस मामले में जाजनपुर निवासी सतपाल की शिकायत पर थाना ढांड में केस दर्ज किया गया था। शिकायत में सतपाल का कहना था कि वह पुरानी अनाज मंडी ढांड चौबारे में किराये पर रहता है। 23 अक्तूबर की रात को उसके चौबारे के नीचे से अज्ञात व्यक्ति उसकी रेहड़ी चोरी कर ले गए। जांच के दौरान मनीराम आढती अनाज मंडी ढांड ने बताया था कि रेहड़ी के पास उसकी 7 बोरी धान भी रखी थी, चोर उसे भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में ढांड निवासी संदीप को काबू कर चोरीशुदा रेहड़ी व 5 बोरी धान की बरामद की थी। उससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी उपरांत ढांड अजय के साथ यह चोरी की थी। जिस पर पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद