फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On World Water Day, Chief Minister and Union Minister honoured in Panchkula

Kaithal News: विश्व जल दिवस पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने पंचकुला में किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
On World Water Day, Chief Minister and Union Minister honoured in Panchkula
कैथल। विश्व जल दिवस के अवसर पर पंचकुला में चौ. देवी लाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति अभियान के छठे चरण की शुरुआत मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इस मौके पर भूजल संरक्षण व प्रबंधन को लेकर काम कर रहे लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कैथल के राजौंद खंड की गांव बिरथे बाहरी की भूजल सहेली रचना देवी को भी मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने प्रशंसा पत्र देकर व शाॅल देकर सम्मानित किया। अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक अभियंता सुनील वर्मा ने कहा कि राजौंद और गुहला में चल रही अटल भूजल योजना के तहत हर गांव में स्वयं सेवक के रुप में भूजल सहेलियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन

जागरुकता और भूजल प्रबंधन के इस काम में रचना देवी बहुत अच्छा काम कर रही है और यही कारण है कि उनको यह सम्मान मिला। यह विभाग और पूरे कैथल जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अटल भूजल योजना की पूरी टीम बधाई की पात्र है। अटल भूजल योजना में आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने बताया कि भूजल संरक्षण और प्रबंधन के मामले में रचना देवी अहम योगदान दे रही हैं। अन्य गांवों की भूजल सहेलियों और ग्रामीणों को भी उनसे प्रेरणा लेते हुए भूजल संरक्षण व प्रबंधन के कामों में आगे आना चाहिए।

जल शक्ति अभियान के छठे चरण की शुरुआत के मौके पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी, अटल भूजल योजना के हरियाणा के निदेशक डा. सतबीर सिंह कादियान सहित प्रदेश व देश के कई बड़े उच्चाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed