{"_id":"6a42b490cc2fdedeba0d168c","slug":"on-the-second-day-20295-children-were-administered-the-anti-polio-vaccine-achieving-90-percent-of-the-target-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151621-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूसरे दिन 20295 बच्चों को पिलाई पोलिया रोधी दवा, लक्ष्य का 90 प्रतिशत पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूसरे दिन 20295 बच्चों को पिलाई पोलिया रोधी दवा, लक्ष्य का 90 प्रतिशत पूरा
विज्ञापन
कैथल। जिले में चल रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन तक स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य का 90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। अभियान के तहत रविवार और सोमवार को कुल 91 हजार 156 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा चुकी है। जिले में इस बार एक लाख 1283 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह ने बताया कि पहले दिन बूथों पर 70 हजार 861 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर 20 हजार 295 बच्चों को दवा पिलाई। इस तरह दूसरे दिन तक कुल 91 हजार 156 बच्चों का टीकाकरण पूरा हो चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 90 प्रतिशत है। डॉ. नवराज ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों, ईंट-भट्टों, निर्माणाधीन भवनों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए 27 मोबाइल टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य ट्रांजिट स्थलों पर आने-जाने वाले बच्चों को दवा पिलाने के लिए 41 ट्रांजिट टीमें भी तैनात हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचे तो पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं। समय पर पोलियो रोधी खुराक ही बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है।
आज छूटे बच्चे को घर जाकर पिलाएंगे दवा
अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी, जो अभी तक किसी कारणवश छूट गए हैं। विभाग का प्रयास है कि जिले का कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।