फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On November 25, cleaning will be done through Shramdaan in 16 wards of Kalayat

Kaithal News: कलायत के 16 वार्डों में 25 नवंबर को श्रमदान से होगी सफाई

Sat, 13 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
On November 25, cleaning will be done through Shramdaan in 16 wards of Kalayat
2केएलटी48: कलायत नगर पालिका में सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए 25 नवंबर को सभी 16 वार्डों में व्यापक स्तर पर श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। यह पहल शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से की जा रही है।

अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में वार्ड पार्षद के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टीम बनाई जाएगी, जो पूरे दिन श्रमदान करके सफाई कार्यों को अंजाम देगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण करना है। जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार ने अभियान की रूपरेखा तैयार की है और सभी शहरों में जनप्रतिनिधियों की बैठक कर तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान में साफ-सफाई सामग्री, दस्ताने, झाड़ू, कचरा एकत्रित करने वाले वाहन और सैनिटाइजेशन उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त वार्ड, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, दीवारों पर पेंटिंग जैसे कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अभियान की निगरानी के लिए नगर स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा, जो प्रत्येक वार्ड में चल रहे कार्यों का मूल्यांकन करेगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्ड को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की और कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इस पहल से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों में सफाई के प्रति चेतना और सहभागिता की भावना विकसित होगी।


पार्षदों ने नगर पालिका में पुराने उपकरणों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपये से अधिक के ट्रैक्टर, ट्राली और अन्य उपकरण जंग की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि कई उपकरण अभी तक किसी कार्य में इस्तेमाल नहीं हुए। पार्षदों का कहना है कि भविष्य में ऐसे उपकरणों की खरीद केवल जरूरत के अनुसार होनी चाहिए।

2केएलटी48: कलायत नगर पालिका में सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक

2केएलटी48: कलायत नगर पालिका में सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed