फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Om Prakash Chautala will become CM - Abhay

ओमप्रकाश चौटाला बनेंगे मुख्यमंत्री : अभय चौटाला

Mon, 26 May 2014 12:08 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 26 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Chautala will become CM - Abhay
ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश में विरोध और गुस्सा था। देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए जनता के पास एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी था। मोदी की लहर प्रधानमंत्री तक थी। लेकिन अब जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में लहर ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने की है। चौटाला रविवार को अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 बैठक में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, हिसार से नव निर्वाचित सांसद दुष्यंत चौटाला, कलायत से इनेलो विधायक रामपाल माजरा, राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापति, रामकुमार कश्यप, गुहला के विधायक फूल सिंह खेड़ी, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे बलबीर सैनी ने भी शिरकत की। अभय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जब वह जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे थे तो जनता का यह कहना था कि ऊपर का वोट मोदी को और विधानसभा में वोट चौटाला को।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिसार और सिरसा लोकसभा सीट पर जीत पर बधाई भी दी। वहीं दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान हुड्डा चुनावों में रथ से नहीं उतरे और यह कहते रहे कि चुनावों में इनेलो की दुकान बंद होने वाली है, परंतु लोकसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को हराकर यह साबित कर दिया है कि जनता इनेलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह ट्वीटर, फेसबुक और अन्य सोशल साइटों पर भी इनेलो का प्रचार करें, ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगा इनेलो
इस मौके पर अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अगस्त माह में होने की संभावना है इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह चुनावाें की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने मोदी सरकार को बाहर से समर्थन किया है। विधानसभा चुनाव में इनेलो अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।


इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष कैलाश भगत, मेहर सिंह सैनी पूर्व विधायक लीलाराम, अभीजीत जोशी, संजय जागलान, युवा जिला अध्यक्ष बलराज नौच, हरिकिशन सैनी, बिल्लू चंदाना, जोगेंद्र कसान, राजेंद्र बड़सीकरी, गीता गोस्वामी, संदीप सिंहमार, हरदीप पाड़ला, नरेंद्र जिप्पी शोरेवाला, धर्मबीर केमिस्ट सहित अन्य इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed