फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Old man killed in ram dispute

मेढ़ के विवाद में वृद्ध की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Old man killed in ram dispute
19-कैथल। सिसमोर निवासी मृतक भीम की फाइल फोटो। - फोटो : Kaithal
कैथल। सिसमौर गांव में खेत की मेढ़ के झगडे़ में वृद्ध की जान चली गई। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पांच पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटे का कहना है कि विवाद में आरोपियों ने कस्सी व गड़ासियों से हमला किया था।
विज्ञापन

गोबिंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह 12वीं उत्तीर्ण है और उसकी तीन बहनें हैं। उनसे पास डेढ़ एकड़ जमीन है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पिता भीम सिंह के साथ वह खेत पर काम करने गया था। साढ़े आठ बजे के करीब खेत में पहुंचकर दोनों धान की रोपाई के लिए खेत को अलग-अलग तरफ से तैयार कर रहे थे। आधे घंटे बाद उसके पिता की गांव के ही संदीप, मंदीप, सुनील, प्रदीप और जयपाल के साथ मेढ़ के संबंध में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

गोबिंद के अनुसार, आरोपी मेढ़ को अपने खेत में मिलाना चाहते थे और उसके पिता ने इसका विरोध कर रहे थे। इस बीच विवाद बढ़ा तो तैश में आकर आरोपियों ने कस्सी और गंडासी से उन पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज आई तो वह भी भाग कर पहुंचा लेकिन तब तक आरोपी उन्हें घायल कर भाग निकले। वह निजी वाहन से पिता को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर तितरम थाना पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों का कहना था कि इससे पहले कभी भीम का झगड़ा नहीं हुआ था। आरोपी खेत की जमीन को मिलाना चाहते थे। उन्होंने इसी रंजिश के तहत उसकी हत्या की है। उनके पास डेढ़ जमीन कृषि भूमि है और खेती करके ही परिवार का गुजारा चल रहा है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

गोबिंद ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जिला नागरिक अस्पताल में भी पहुंच गए थे। वहां पर उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। आरोपियों से उसे भी जान का खतरा है। इस संबंध में तितरम थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गोबिंद की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed