फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Offline examination of polytechnic students from August 9

पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षा 9 अगस्त से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Offline examination of polytechnic students from August 9
गांव शेरगढ़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में इस बार फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा 9 अगस्त से ऑफलाइन शुरू होगी। कॉलेज प्रबंधन ने हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा ऑफलाइन करवाने का निर्णय लिया है। हालांकि वर्ष 2020 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं ऑनलाइन दी थी, लेकिन उस दौरान आई तकनीकी समस्याओं से बचाव के दृष्टिगत बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

केवल प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ही अगली कक्षाओं में किया जाएगा प्रमोट
संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को ही आगामी कक्षाओं के प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए यूजीसी की ओर से कॉलेज प्रबंध को निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में अंतिम वर्ष के 105 विद्यार्थी हैं। केवल इन्हीं का पेपर होगा। चारों शाखाओं के प्रथम और द्वितीय वर्ष के 220 विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष नेटवर्क और कनेक्टिविटी की समस्या आई थी सामने
बोर्ड द्वारा बीते वर्ष विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई गई थी। इस दौरान परीक्षा देते समय परीक्षार्थियों के सामने नेटवर्क और कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याएं सामने आई थी। इससे परीक्षा देने वालों सहित परीक्षकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय परेशानी ज्यादा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष मेहता ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार ऑफलाइन परीक्षाएं कॉलेज में बने केंद्र पर होंगी। विद्यार्थी अपनी तैयारियां पूरी रखें। परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed