फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials to monitor crop residue burning: ADC

फलस अवशेष जलाने पर निगरानी रखें अधिकारी : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officials to monitor crop residue burning: ADC
कैथल। एडीसी डाॅ. सुशील कुमार ने कहा कि धान की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। सीजन में फसल अवशेष जलाने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसके लिए कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के स्टाफ की फील्ड में ड्यूटी लगाई जाए, ताकि मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। इस बार आगजनी के मामलों को शून्य पर लाने के लिए अच्छी रणनीति तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में प्रेरित किया जाए। एडीसी डाॅ. सुशील कुमार मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में करीब एक लाख 76 हजार हेक्टेयर में धान रोपित की जाती है, इसमें एक लाख 63 हजार हेक्टेयर में नॉन बासमती किस्म रोपित होती है। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, जिला परिषद के सीईओ गुलजार मलिक, डीएसपी बीरभान, डीडीए गिरीश नागपाल, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed