फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers should be honest in elections

Kaithal News: चुनाव में ईमानदारी बरतें अफसर

Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Officers should be honest in elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को डीसी प्रशांत पंवार ने सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर डीसी ने सभी को चुनाव के दौरान ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुॉए कहा कि कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट कर्मठता एवं ईमानदारी से कार्य करें और पीओ हैंडबुक का अच्छी तरह से अध्ययन करें ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आशंका नहीं रहे। कहा कि समूची चुनावी प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की पालना शत-प्रतिशत होनी चाहिए।
विज्ञापन


गर्मी और लू के मद्देनजर सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे छाया, पीने का पानी, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। सभी के पास संबंधित बूथों का नक्शा होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित बूथों पर समय पर पहुंचने में आसानी हो। कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें और इस कार्य में किसी प्रकार की देरी एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन से पहले की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। सेक्टर ऑफिसर अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केंद्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न करवाएं। इस मौके पर पर एडीसी सी जया श्रद्धा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश गुरविंद्र सिंह, एसडीएम कृष्ण कुमार, सुशील कुमार, सत्यवान सिंह मान, नायब तहसीलदार चुनाव सुभाष चंद सहित जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed