{"_id":"61994e33dff68b7b3c39d44b","slug":"officers-and-employees-who-are-not-interested-in-work-will-be-punished-sp-kaithal-news-knl9025301","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में रुचि न लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी होंगे दंडित : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में रुचि न लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी होंगे दंडित : एसपी
विज्ञापन
Officers and employees who are not interested in work will be punished: SP
- फोटो : Kaithal
कैथल। जिले में अपराध की स्थिति जानने के लिए शनिवार को एसपी लोकेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी डीएसपी व सक्षम अधिकारियों को अपराध पर अंकुश के लिए पेट्रोलिंग तेज करने सहित अन्य निर्देश जारी किए गए।
बैठक में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान, डीएसपी कलायत सुनील कुमार, डीएसपी एईसी विवेक चौधरी, डीएसपी अभिमन्यु, साइबर सेल प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान, सीआईए-वन व टू प्रभारी तथा जिला के सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रबंधक व डीएसपी सुनिश्चित करें कि काम में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसपी ने गंभीर अपराधों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की। सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनाए गए है, वहां अलग से साइबर अपराध से संबंधित रजिस्टर लगाया गया है। यातायात प्रभारी को विभिन्न चिह्नित स्थानों पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने के बारे में आदेश दिए गए। डीडीए चंद्रमोहन द्वारा सभी डीएसपी व एसएचओ को अनुसंधान दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।