फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officer ill, block committee election postponed in Kalayat

Kaithal News: अफसर बीमार, कलायत में ब्लॉक समिति चुनाव टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Officer ill, block committee election postponed in Kalayat
10 कलायत। चुनाव रद्द होने की सूचना पर बीडीपीओ व तहसीलदार से जवाबतलबी करते जजपा नेता - फोटो : Kaithal
कलायत। सदन में सभी 22 ब्लॉक समिति सदस्य तो हाजिर रहे पर पीठासीन अधिकारी के न पहुंचने के कारण शुक्रवार को होने वाला पंचायत समिति का चुनाव रद्द हो गया। दरअसल, ऐन वक्त पर एसडीएम संजय धतरवाल बीमार होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके। चुनाव प्रक्रिया रद्द होने पर जजपा नेता भड़क गए। उन्होंने भाजपा पर चुनाव स्थगित करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कलायत ब्लॉक समिति के प्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एक उम्मीदवार भाजपा और दूसरे की संबद्धता जजपा से है। जजपा से संबद्ध उम्मीदवार सुमित्रा कौलेखां अपने सहित 12 सदस्यों के साथ सदन में समय पर उपस्थित थीं। इसके कुछ समय पश्चात ज्योति बड़सीकरी अपने समर्थित सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गईं। सभी 22 सदस्य चुनाव के लिए सदन में मौजूद थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी बीमार होने के कारण से चुनाव पर नहीं पहुंचे। पूरे एक घंटा तक इंतजार करने के बाद एक बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी रंगा ने चुनाव को स्थगित कर दिया। बीडीपीओ रोजी ने कहा कि चुनाव अधिकारी के न आने के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

जजपा नेताओं ने जताई नाराजगी
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए जजपा के कलायत से उम्मीदवार रहे सतेंद्र राणा, पार्टी जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा, जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश राणा, जजपा कलायत हलका प्रधान जगदीश दुब्बल, किसान सेल के जिलाध्यक्ष बलवान कोटड़ा, सतीश चौशाला व पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला अध्यक्ष धूप सिंह माजरा ने कहा कि वे यहां चुनाव करवाने के लिए आए थे। प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है, जो बार-बार चुनाव को रोका जा रहा है। ब्लॉक समिति के 12 सदस्य मौके पर मौजूद हैं पर चुनाव रद्द करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतविंदर राणा ने कहा कि गठबंधन की सरकार है, जिस पार्टी पर सीट ज्यादा होगी उसका चेयरमैन बन जाएगा। सरकार का इसमें कोई रोल नहीं है। प्रशासन से इसका जवाब मांगेंगे। चुनाव भाजपा ने भी लड़ा जजपा और कांग्रेस ने भी, लेकिन आज मुकाबला केवल भाजपा और जजपा का है कांग्रेस कहीं भी नहीं है। सरकार में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को इस बात का कोई पता नहीं है। निचले स्तर (भाजपा) के प्रशासन दबाव में है। वे यहां प्रशासन के खिलाफ आए हैं। वे जिला प्रशासन की शिकायत शीर्ष अधिकारियों को करेंगे।
दूसरी ओर प्रधान पद की उम्मीदवार सुमित्रा देवी ने कहा कि ब्लॉक समिति में चेयरमैन के पद का चुनाव था जिसमें एसडीएम साहब जानबूझ कर नहीं आए। इतनी सर्दी में वे आए क्या आज ही एसडीएम को मेडिकल पर होना चाहिए था। वरिष्ठ कार्यकर्ता बसाऊ राम ने पत्रकारों से कहा कि हम पूर्ण बहुमत के साथ समय पर बीडीपीओ ऑफिस कलायत आ चुके थे। जिन्हें राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का आशीर्वाद मिल रहा था उनके पास पूर्ण बहुमत नहीं था। आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने अपनी साख बचाने के लिए इस प्रकार का षड्यंत्र रचा है। उन्होंने कहा कि इस चौधर की लड़ाई में कमलेश ढांडा की दूसरी बार नैतिक हार हुई है। उनके कारण लगातार दूसरी बार चुनाव रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि मंत्री नैतिक हार को स्वीकार करते हुए अगले चुनाव को संपन्न करवाएं।
जजपा नेताओं के आरोप पर पक्ष जानने के लिए जब राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को फोन किया तो उनके पीऐ जेपी ने कहा कि मैडम बैठक में हैं। इस समय बात नहीं हो सकती? वहीं शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय में राज्यमंत्री ने कहा था कि चुनाव के बाद ही पता चल जाएगा कि किसके पास बहुमत है।

हमारे पास 14 सदस्यों का है समर्थन: ज्योति
भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति प्रधान पद की उम्मीदवार ज्योति ने कहा कि उन्हें 14 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का आशीर्वाद प्राप्त है। शुक्रवार को बीमारी की वजह से पीठासीन अधिकारी नहीं पहुंच सके। दावा करते हुए कहा कि आगे जो भी चुनाव की तिथि प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाएगी, उस पर वे पूर्ण बहुमत से अध्यक्ष बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed