फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Obscene video link posted in girl students' group

Kaithal News: छात्राओं के ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो लिंक

Wed, 20 Mar 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Obscene video link posted in girl students' group
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। एक कॉलेज में एक प्राध्यापक की ओर से छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य से छात्राओं ने प्राध्यापक की शिकायत की है।

इसके बाद प्राचार्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जैसे ही ग्रुप में डाले गए लिंक को खोला तो उनमें आई वीडियो को देखकर वे सन्न रह गईं। इस बात से छात्राओं में काफी नाराजगी देखी गई। छात्राओं ने इस बारे में अपने अभिभावकों को भी अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद कई अभिभावक व सामाजिक लोगों ने काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य से भी मुलाकात की। कार्यवाहक प्राचार्य ने अभिभावकों को बताया कि काॅलेज ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। उनके अनुसार यदि प्राध्यापक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपासना के निर्देशों पर महिला थाना कैथल की प्रभारी रेखा रानी ने भी कॉलेज का दौरा कर छात्राओं से बात की। महिला थाना प्रभारी रेखा ने छात्राओं को निर्भीक होकर अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया। इस मामले में महिला थाना की पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
पहले भी विवादों में रह चुका प्राध्यापक
कॉलेज के जिस प्राध्यापक पर छात्रों को अश्लील लिंक भेजने के आरोप लगे हैं, वह प्राध्यापक पहले भी गुमनाम चिट्ठियों के कारण विवादों में रह चुका है। लगभग दो वर्ष पहले भी छात्राओं ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त कैथल, कालेज प्रबंधन व स्थानीय मीडिया को गुमनाम चिट्ठियां लिख काॅलेज के एक प्राध्यापक पर सहित तीन लोगों के आचरण पर अंगुलियां उठाई थी।

जिस प्राध्यापक पर आरोप लगे थे वह संदिग्ध परिस्थितियों में कालेज की दूसरी मंजिल से गिर कर अपनी टांगे तुड़वा बैठा था और लंबे समय तक बिस्तर पर रहा था। उस समय भी मामले की कई स्तरों पर जांच हुई लेकिन बाद में मामला शांत कर दिया गया था। अब फिर से प्राध्यापक पर ऐसी हरकत करने पर लोगों में उसके प्रति रोष है। वे प्राध्यापक को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।


एसपी उपासना के निर्देशों पर कॉलेज में छात्राएं की समस्या जानने आईं हूं। कई छात्रों से बात कर उन्हें अपनी बात बिना डरे कहने का मौका दिया गया है। यदि छात्राएं व कॉलेज प्रबंधन उन्हें लिखित शिकायत देता है तो दोषी के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर दिया जाएगा। - रेखा

रानी, महिला थाना प्रभारी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed