फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Obscene act with a girl who went to the shop to buy goods

Kaithal News: दुकान पर सामान लेने गई बच्ची से अश्लील हरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Obscene act with a girl who went to the shop to buy goods
कैथल। जिले के सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना की दुकान पर सामान लेने गई नौ वर्ष की बच्ची से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए बैड टच किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो डरा-धमका कर उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए काबू कर लिया। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। उनके गांव में रमेश नामक व्यक्ति की किराने की दुकान है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। आरोपी ने इस दौरान उसकी बेटी को दुकान के अंदर बुला लिया और उसे बैड टच किया। बच्ची के साथ गलत काम करने की मंशा से अश्लील हरकतें की। सीवन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में लड़की की मां ने शिकायत दी है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed