फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oath of loyalty and devotion to the Constitution was administered.

Kaithal News: संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता की दिलाई गई शपथ

Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Oath of loyalty and devotion to the Constitution was administered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से भारतीय संविधान की प्रस्तावना विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था रखते हुए शपथ ग्रहण की।

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि हमें संविधान की प्रस्तावना से पता चलता है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे सशक्त संविधान है, जो हमारे सिद्धांतों, संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों की स्थाई विरासत भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भारत को एक संपूर्ण संप्रभुता, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना विविधता में एकता के सूत्र में बांधने का काम करती है। हम सभी सांविधानिक मूल्यों सम्मान करते हैं। हमें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संविधान को देश की आत्मा बताते हुए आह्वान किया कि हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. ममता रानी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। छात्रों और शिक्षकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed