फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Number of buses increased from 100 to 190, closed routes restored

Kaithal News: बसों की संख्या 100 से 190 हुई, बंद रूट हुए बहाल

Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Number of buses increased from 100 to 190, closed routes restored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2023 जिले में परिवहन के लिहाज से शानदार रहा। नई बसों की सौगात मिलने से रोडवेज बसों की संख्या 100 से बढ़कर 190 हो गई।

इस साल पिछले एक दशक की अपेक्षा रोडवेज के बेड़े में सबसे अधिक बसें शामिल हुई है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक 90 नई बसें आ चुकी हैं।

इन 90 बसों में 82 बसें बीएस छह तकनीक की है।

इन नई बसों के आने के बाद अब लंबे रूटों पर यह बसें दौड़ने लगी हैं। इन बसों के आने के बाद पिछले करीब 10 साल से बंद पड़ी कटरा, जयपुर, शामली और हरिद्वार जाने वाली बस का संचालन भी शुरू हो चुका है। जबकि परिवहन में रेलवे को इस साल कोई बड़ी सौगात नहीं मिल पाई है।

इस साल रिकॉर्ड टूटा ः गौरतलब है कि अंतिम समय में वर्ष 2013 में सबसे अधिक 10 बसें कैथल डिपो के बेड़े में शामिल हुई थी। इस बार इसका भी रिकॉर्ड टूट गया है। क्योंकि वर्ष 2023 में सबसे अधिक 90 बसें कैथल डिपो में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में इन बसों के आने के बाद जिले के लोगों को काफी सहूलियत हो चुकी है। अब न तो ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी है और न ही लंबे रूटों पर। ऐसे में लोगों को परिवहन की अच्छी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


रोडवेज के कैथल डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि इस साल 90 नई बसें मिली हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। इमें आठ बसें पुरानी हैं और 82 बसें टाटा की बीएस छह तकनीक की हैं। इसके साथ ही बंद पड़े कई लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे भी यात्रियों को काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed