फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nuh demonstrated against violence

Kaithal News: नूंह हिंसा के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nuh demonstrated against violence
कैथल। नूंह हिंसा के विरोध में बुधवार शाम को हिंदू जागृति मंच बैनर तले हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलेभर से आए हिंदू संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। शाम साढ़े तीन बजे यह पहले जवाहर पार्क में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


यहां पर संत समाज के लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद पिहोवा चौक और करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद यहां पर डीसी जगदीश शर्मा को सौंपा। इस सभा में जूना अखाड़ा के महंत अष्ट कौशल महंत सत्य चेतन पुरी, त्रिवेणी दास व माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे के महंत रमनपुरी मौजूद थे। इस मौके पर महंत इंद्र गिरी ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग कुछ समय पहले ऐसे ही यूपी में हमारे लोगों को परेशान करते थे, लेकिन जब से वहां पर संत योगी आए तो शांति बहाल हुई है।
विज्ञापन


अब इन लोगों ने हरियाणा को चुन लिया है। उनके समाज के किसी भी प्रकार से अशांति नहीं होने देंगे। इसलिए सभी आगे आएं और अपनी रक्षा करें। इंद्र गिरी ने कहा कि हरियाणा की कमान अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना यूपी में हुई होती तो अब तक बुलडोजर चल जाता। हरियाणा में बुलडोजर नहीं है तो उसे यूपी से मंगा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैथल की भूमि कुरुक्षेत्र की भूमि पर ही स्थित है। यहां से धर्मयुद्ध की शुरूआत हुई थी। हमें जातियों में बंटकर नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के रूप में एकजुट होना पड़ेगा। अष्ट कौशल महंत चेतन पुरी ने कहा कि एक धार्मिक यात्रा में माहौल खराब करने के लिए दूसरे समुदाय के लोगों की पहले से मंशा थी। अराजक तत्वोंपर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते ही ध्यान देना चाहिए था। अभी तक वहां पर शांति की स्थिति नहीं बनी है। यदि सरकार ने इस मामले में आरोपियों को कठोर सजा नहीं दी तो वे उनका आंदोलन और तेज होगा। इस प्रदर्शन में केवल सरकार को जगाने का प्रयास किया है। यदि सरकार ने कोई कठोर एक्शन नहीं लिया तो वे चुप नहीं बैठेेंगे। वे अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोकेंगे।


प्रदर्शन के दौरान कड़ी रही सुरक्षा

हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक सुरक्षा काफी कड़ी रही। इस दौरान एसडीएम कैथल डॉ. संजय, डीएसपी सज्जन कुमार, थाना प्रभारी अनूप, दलबीर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान फोर्स में शामिल जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed