फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NSS makes people aware on burning issues: Kavita

ज्वलंत मुद्दों पर लोगों को जागरूक करता है एनएसएस : कविता

Wed, 25 Sep 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
NSS makes people aware on burning issues: Kavita
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत प्राध्यापिका डॉ. कविता रानी मुख्य वक्ता और उप प्राचार्य डॉ. रूपेंद्र मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। डॉ. कविता ने एनएसएस स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते

हुए कहा कि एनएसएस सही मायने में राष्ट्र सेवा है।

उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूलमंत्र है नोट मी बट यू अर्थात स्वयं से पहले आप। उन्होंने कहा कि एनएसएस 24 सितंबर 1969 में 40000 वॉलिंटियर्स के साथ शुरू हुई थी जिसमें वर्तमान समय में बढक़र 39 लाख के लगभग स्वयंसेवकों की संख्या है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर राष्ट्र के नागरिकों को जागरूक करता है। जिसमें मुख्यत: नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को एनएसएस की गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम जुवारी ने कहा कि एक स्वयंसेवक होने के बहुत सारे फायदे हैं जिनसे आप जीवन में किसी भी समस्या पर आसानी से पार पा सकते हैं। एनएसएस स्वयंसेवक के अंदर आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा कूट कूटकर भरती है। उन्होंने महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र प्राध्यापक नवीन कुमार एवं हिंदी प्राध्यापिका रितु भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed