{"_id":"6439b27358b5bce67f08e067","slug":"np-president-showed-green-flag-to-cleaning-vehicles-kaithal-news-c-18-1-91816-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नप अध्यक्ष ने दिखाई सफाई वाहनों को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नप अध्यक्ष ने दिखाई सफाई वाहनों को हरी झंडी
Sat, 15 Apr 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा खरीदे गए शहर से कचरा उठान के लिए सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित एजेंसी को सौंप दिया। इससे शहर में कचरा उठान के कार्य में तेजी आएगी। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर में कलस्टर स्तर पर कचरा उठान का टेंडर लग चुका है लेकिन इससे पूर्व ही नगर परिषद द्वारा ये सात वाहन खरीदने के लिए ऑर्डर जारी किया जा चुका था। इन पर 45 लाख रुपये की लागत आई है। जिस एजेंसी ने डोर टू डोर का टेंडर लिया है, उस एजेंसी को ये वाहन सौंप दिए हैं। एजेंसी ही इन वाहनों का संचालन करेगी। नगर परिषद की इन वाहनों पर जो 45 लाख रुपये की लागत आई है, उसे इस एजेंसी के बिल से काट लिया जाएगा। क्योंकि शहर से कचरा उठान की पूरी जिम्मेवारी अब इस एजेंसी की है।
आज होगा नौकाविहार का शुुुुभारंभ-नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग ने बताया कि पिछले माह वृद्घकेदार सरोवर में मछली पालन के लिए छोड़े गए टेंडर के बाद शनिवार दोपहर बाद नौकाविहार का शुभारंभ किया जाएगा। झील में मछली भी छोड़ी गई हैं। यहां पिछले दिनों मछलियों को लेकर जो समस्या आई थी, उसे दूर करवा दिया गया है। मछली पालन व तालाब में उनके रखरखाव का जिम्मा एजेंसी का रहेगा। दोपहर बाद एक कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इस कार्य का शुभारंभ करेंगी।