फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Vinod and Darshana's eyes will illuminate the lives of others

अब दूसरों के जीवन को रोशन करेंगी विनोद और दर्शना की आंखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Vinod and Darshana's eyes will illuminate the lives of others
Now Vinod and Darshana's eyes will illuminate the lives of others - फोटो : Kaithal
कैथल। श्री नर नारायण सेवा समिति कैथल के सहयोग से विनोद गर्ग एवं दर्शना देवी के परिजनों ने उनकी मृत्यु बाद उनकी आंखों को आई बैंक को सौंप दिया। अब इनकी आंखें दूसरे जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाएंगी। विनोद और दर्शना देवी ने समिति के माध्यम से अपनी दोनों आंखों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए स्वीकृति दी हुई थी। मंगलवार को उनके परिजनों ने उनकी आंखों को सकारात्मक सोच के साथ आई बैंक को सौंपा।
विज्ञापन

स्व. विनोद गर्ग के सुपुत्र दीपक गर्ग व अमन गर्ग का यह मानना है कि उनके पिताजी की आंखों को अबअन्य जरूरतमंद लोगों के जीवन को रोशन करना है। अब उनकी आंखें जरूरतमंदों के जीवन रोशन करेंगी। दर्शना देवी के निधन के बाद उनके परिजन संजीव गर्ग, गीता, राकेश गर्ग और मीनू के साथ मिलकर इस मानवीय कार्य के लिए स्वीकृति देकर सेवा में भागीदारी दी। श्री नर नारायण सेवा समिति कैथल ने विनोद एवं दर्शना के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। समिति के संरक्षक राजेश गर्ग एवं प्रधान राजेश गोयल ने दोनों के परिजनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रविंद्र गर्ग, डॉ. मनोज बंसल, विशु बंसल, राम निवास व ईश्वर चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed