फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now there will be 16 councilors in Pundri Municipality instead of 13.

Kaithal News: अब पूंडरी नगरपालिका में 13 नहीं 16 बनेंगे पार्षद

Sun, 07 Jul 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Now there will be 16 councilors in Pundri Municipality instead of 13.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी नगरपालिका के चुनावों से पहले सरकार ने नगर पालिका का परिसीमन कर दिया है। इसकी जल्द ही घोषणा भी हो जाएगी। पहले पूंडरी नगरपालिका के 13 वार्ड थे और अब वार्डों की संख्या 16 हो गई है। इस प्रकार अबकी 13 नहीं 16 पार्षद पूंडरी में चुने जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, पूंडरी नगरपालिका अंग्रेजों के जमाने की नगरपालिका है। वर्ष 1929 में यह नगरपालिका अस्तित्व में आई। उस समय छह पार्षद थे। एक क्लर्क व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की थी। नए परिसीमन से पहले ही विवाद उत्पन्न होने शुरू हो गए थे और अभी तक जारी हैं। उधर, अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके सभी सदस्य विधायक रणधीर सिंह गोलन ने अपनी मर्जी से बनाए हुए थे। उन्होंने विधायक पर आरोप लगा बताया कि पूंडरी नगरपालिका के सभी वार्डों के साथ छेड़छाड़ कर विधायक की मर्जी अनुसार कार्य गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुए कहा कि नए परिसीमन में सरेआम लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है औैर अधिकतर लोगों व चुनाव लड़ चुके व लड़ना चाहने वाले इससे निराश हैं। वार्ड नंबर नौ से चुनाव की तैयारी कर रहे हिसम सिंह भुक्कल ने बताया कि वार्ड नंबर नौ एससी के लिए आरक्षित था, लेकिन विधायक ने वार्ड नंबर नौ को तीन भागों में विभाजित कर एससी वर्ग के लोगों के हकों पर कुठाराघाट किया। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष जयपाल सैनी व मनोनीत पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने इस परिसीमन को पूंडरी के सभी वर्गों की जन भावनाओं को मद्देनजर बताया।

दूसरी ओर आरोपों पर विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि वे सभी निराधार हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन के काम में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed