{"_id":"68a8c75835fbda53fe0a6e51","slug":"now-there-is-a-chance-to-get-admission-in-iti-till-30th-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136659-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में अब 30 तक दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में अब 30 तक दाखिले का मौका
Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी पांचवें चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद कई सीटें खाली रह जाने के चलते विभाग ने अब ऑन द स्पॉट काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
विद्यार्थियों से 30 अगस्त तक दोबारा ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। रैंक व मेरिट कार्ड के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। इसी के साथ विद्यार्थियों से फीस ली जा रही है और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग ने 8 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत पांच चरणों में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इसके बावजूद करीब 20 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं।
अब विभाग ने इन सीटों को ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर भरने का निर्णय लिया है। सरकारी और निजी आईटीआई में ज्यादातर सीटें इसी प्रक्रिया से भरी जाती हैं। हालांकि विशेष कोर्सों की अधिकतर सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग से पहले ही भर चुकी हैं, लेकिन कुछ कोर्सों में अब भी लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करने के बाद मेरिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उसे संबंधित आईटीआई में जमा करवाएंगे। संस्थान को प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
अवकाश में भी मिलेगा दाखिले का अवसर ः आईटीआई कैथल के दाखिला इंचार्ज राजबीर सिंह, वर्ग अनुदेशक ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अवकाश के बावजूद शनिवार को भी ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
अब 30 अगस्त तक दाखिले के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक प्राप्त मेरिट कार्ड की मेरिट लिस्ट तैयार कर, उसी के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। -सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य, राजकीय आईटीआई