{"_id":"672a6c0025c20b45460cb755","slug":"now-the-weather-is-changing-night-temperature-has-come-down-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123496-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब बदल रहा है मौसम, रात का तापमान आयो नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब बदल रहा है मौसम, रात का तापमान आयो नीचे
विज्ञापन
कैथल। जिले में अब मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। दिवाली के बाद अब रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच तक रह रहा है। लगातार घट रहे अधिकतम और न्यूनतम तापमान के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है।
हालांकि अभी नवंबर महीने में भी दिन के समय गर्मी हो रही है लेकिन अल सुबह और रात के समय ठंड हो रही है। इस समय जिले में गेहूं की बिजाई का कार्य जारी है। मौसम बदलने के बाद अब सूप की रेहड़ियां लगना शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन लोगों की ओर से किया जाने लगा है।
कृषि विभाग केंद्र कैथल के मुख्य वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का औसतन तापमान 23 और 24 डिग्री के बीच में है। ऐसे में अभी गेहूं की बिजाई में न तो फसल को लाभ है और न हानि है। वर्मा ने बताया कि इस अक्तूबर का तापमान पिछले साल की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया है।