फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now the city council is gearing up for night cleaning

Kaithal News: रात्रिकालीन सफाई के लिए अब नगर परिषद ने कसी कमर

Wed, 24 Jan 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Now the city council is gearing up for night cleaning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद अब नगर परिषद कैथल प्रशासन हरकत में आया है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जल्द ही नगर परिषद ने कमर कसतेे हुए रात्रिकालीन सफाई के लिए निविदा सूचना जारी करेगी। निविदा जारी करने के लिए विभागीय मुख्यालय से अनुमति ली जाएगी। सफाई के काम के लिए 65 कर्मचारियों को रखने की तैयारी है।

नगर परिषद की ओर से पिछले करीब एक साल से रात्रिकालीन सफाई की निविदा जारी नहीं की गई है।

ऐसे में 18 जनवरी को हुई सदन की बैठक में पार्षदों ने सफाई के मुद्दे पर भी खूब हंगामा किया था। पार्षदों का कहना था कि उनके वार्ड में जरूरत के अनुसार सफाई कर्मी नहीं है। इस कारण वार्ड में ठीक ढंग से सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


इस समस्या का कारण रात्रिकालीन सफाई के लिए निविदा जारी न होना भी बताया था। अब नगर परिषद के अधिकारियों ने रात्रिकालीन सफाई के लिए निविदा सूचना जारी करने के लिए मुख्यालय के आला अधिकारियों से पत्राचार शुरू कर दिया है। मुख्यालय से इस निविदा की अनुमति मिलेगी तो शहर में रात के समय फिर से सफाई शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल नगर परिषद इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में पूरे देश में 365वें और प्रदेश में 18 स्थान पर आया है। पिछले वर्ष देश में 177वें और प्रदेश में 14वें स्थान पर था। कैथल नगर परिषद ने पिछले वर्ष 20 लाख रुपये निविदा सूचना जारी की थी। इसके तहत 70 से अधिक सफाई कर्मियों को विशैष तौर पर रात में सफाई करने के लिए लगाया गया था।

पिछले करीब एक साल से रात की सफाई के लिए कोई भी निविदा जारी नहीं की गई है। अब निविदा जारी होने के बाद शहर की सफाई करने के लिए 65 कर्मचारियों को नौकरी मिल पाएगी। वर्तमान में शहर में एक रोड स्वीपिंग मशीन की गाड़ी को लगाया गया है, जो इस समय रात में शहर की सड़कों की सफाई कर रही है।


शहर से प्रतिदिन निकलता है 60 से 70 टन कचरा

नगर परिषद की तरफ से करवाई जा रही सफाई की प्रक्रिया में इस समय डोर-टू-डोर और रेहड़ी के माध्यम से शहर से निकलने वाले कचरे का उठान किया जाता है। पूरे शहर में प्रतिदिन 60 से 70 टन कचरा निकलता है। इस कचरे को शहर के खुराना रोड स्थित डंपिंग यार्ड में भेजा जाता है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में डोर-टू-डोर कचरा उठान करने वाली एजेंसी की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं।


शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है। कुछ तकनीकी कारणों के चलते रात्रिकालीन सफाई के लिए निविदा सूचना जारी नहीं हो पाई थी। अब इस निविदा सूचना जारी करने के लिए अधिकारियों ने मुख्यालय से पत्राचार किया है। जल्द ही निविदा सूचना जारी की जाएग, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार आ सके। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed