{"_id":"6574d08660bc751d7d055c34","slug":"now-sick-animals-will-be-treated-at-home-jp-dalal-kaithal-news-c-245-1-kht1002-8234-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीमार पशुओं का घर पर ही होगा इलाज : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीमार पशुओं का घर पर ही होगा इलाज : जेपी दलाल
Sun, 10 Dec 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
कैथल। उझाना गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक लीला राम ने कृषि मंत्री जेपी दलाल का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के हित में कई कार्य किए जा रहे हैं। किसानों के लिए बागवानी बीमा, फसल बीमा समेत कई योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में पशुपालकों की सुविधा के लिए विशेष मोबाइल वाहन चलाए जाएंगे और एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। जिससे किसान पशुओं के बीमार होने की स्थिति में सूचना देंगे तो उनके घर पर ही विशेष गाड़ी पहुंचेगी और पशुओं का समय पर इलाज हो पाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सभी के साथ बैठकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। उनके साथ कैथल विधायक लीला राम भी मौजूद रहे।
कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रदेश सरकार ने इसमें जन संवाद कार्यक्रम को जोड़ा है और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संस्कार, संस्कृति और नीतियों पर काम किया जाता है। जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की धनराशि किसान सम्मान निधि के जरिए सीधे किसानों के खातों में डाली जा रही है। टयूबवेल लगाने पर अनुदान प्रदान किया गया है। इसके अलावा करोड़ों रुपये बीमे और फसल खराब होने के मुआवजे के रूप में प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को पेंशन, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र घर बैठे ही मिल रहे हैं। गांव में अंत्योदय मेले लगाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया करवाया जा रहा है, ताकि संबंधित व्यक्ति समाज की मुख्य धारा में शामिल हो। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग नोच, राव सुरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, हरपाल शर्मा, हाकम सिंह, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, ज्योति सैनी, जग्गा राम सैनी, हरेंद्र मानस, नरेश मित्तल, श्याम लाल कल्याण, पार्षद रामफल सैनी, रामसिंह क्योडक, राजा रमन दिक्षित, सुरेश क्योडक़ मौजूद रहे।