फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now pindadan will be able to be done online from home

अब घर बैठकर ऑनलाइन करवा सकेंगे पिंडदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now pindadan will be able to be done online from home
Now pindadan will be able to be done online from home - फोटो : Kaithal
फल्गु तीर्थ फरल पर वेबसाइट और ऑनलाइन पितृकर्म शुभारंभ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फल्गु तीर्थ की वेबसाइट का लोकार्पण और ऑनलाइन पिंडदान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लंदन से प्रख्यात रेडियो कलाकार रवि शर्मा ऑनलाइन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने की। सबसे पहले मदन मोहन छाबड़ा व अन्य अतिथियों ने फल्गु तीर्थ की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट फल्गुतीर्थ डाट कॉम डॉट इन का लोकार्पण किया। उसके बाद कैथल से आए पुरोहित विनायक शर्मा ने लुधियाना से ऑनलाइन जुड़े मुख्य यजमान अमित गोयल का पिंडदान कार्य ऑनलाइन करवाया। इसके बाद लंदन से ऑनलाइन जुड़े मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने कार्यक्रम अध्यक्ष और फल्गु मंदिर उपासक जयगोपाल शर्मा का धन्यवाद किया। भारतीय परंपरा के इस रूप को आधुनिक रूप से बढ़ावा देने के लिए विशेष तौर पर संस्कृति प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने पर दिनेश शर्मा को भी साधुवाद दिया। अध्यक्ष के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के और फल्गु मंदिर प्रबंधन के लिए वेबसाइट को एक उपलब्धि बताया। इसे भारतीय परंपराओं आधुनिकीकरण कहते हुए इस कार्य के संवाहक दिनेश शर्मा को बधाई और साधुवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि फल्गु तीर्थ के विकास में वेबसाइट और ऑनलाइन पिंडदान का कार्य बेजोड़ साबित होगा। इस अवसर पर उपस्थित नवोदय पौड़ी गढ़वाल के प्राचार्य रूपचंद इस कार्य को संस्कृति और परंपरा के उत्थान के लिए किया जा रहा सार्थक प्रयास बताया। फल्गु मंदिर के उपासक जय गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि रवि शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा, अतिथि आर शांडिल्य व रूपचंद और अन्य उपस्थित जनसाधारण का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य उपेंद्र सिंहल का भी विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

फल्गु तीर्थ पर सोमवती अमावस्या के दिन विशाल मेले का आयोजन होता है। जिसमें गया तीर्थ की तर्ज पर लोग दूर-दूर से आकर पिंडदान करवाते हैं। अपने पूर्वजों के निमित्त पूजा अर्चना करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed