फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now if the second child is a boy, you will get five thousand rupees

Kaithal News: अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर मिलेंगे पांच हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Now if the second child is a boy, you will get five thousand rupees
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत अब कामगार महिलाओं को दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। पंवार ने कहा कि यह राशि गर्भावस्था के दौरान हुए कामगार महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत पहला व दूसरा बच्चा लड़की होने पर ही सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन सरकार की ओर से कामगार महिलाओं को मद्देनजर रखते हुए नियमों में बदलाव करते हुए अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थी को दो किस्तों के माध्यम से राशि मिलेगी, जिसमें राशि की एक किस्त तो प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर तीन हजार रुपये और दूसरी किस्त में दो हजार रुपये बच्चे के टीकाकरण पूर्ण होने पर मिलेंगे। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ मनरेगा जॉब कार्ड धारक, बीपीएल कार्ड धारक, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग महिलाएं और प्रधानमंत्री जन आरोग्य लाभार्थी महिलाओं के अलावा आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed