{"_id":"66ad779d28e0e529900b9925","slug":"now-go-to-amritsar-from-safidon-instead-of-kaithal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-444558-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब कैथल नहीं सफीदों से अमृतसर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब कैथल नहीं सफीदों से अमृतसर जाएं
Sat, 03 Aug 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोडवेज ने चीका से अमृतसर जाने वाली बस का एक बार फिर से विस्तार किया है। अब यह बस कैथल से रवाना न होकर सफीदों से रवाना होगी। गौरतलब है कि इसी साल की एक अप्रैल से चीका से अमृतसर की नई बस सेवा की शुरुआत की गई थी। इसके बाद इस बस का विस्तार कैथल तक किया गया था। अब रोडवेज न इस बस का सफीदों तक और विस्तार कर दिया है।
ऐसे में अब जींद जिले के सफीदों और करनाल जिले के असंध कैथल से भी यात्री पंजाब के लुधियाना, जांलधर और अमृतसर तक वाया पटियाला होकर जा सकेंगे। अब यह बस सफीदों से सुबह सात बजे, कैथल से सुबह 9:20 पर और 10 बजे चीका से रवाना होगी।
गौरतलब है चीका में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
अब दो बसें जाएंगी असंध से अमृतसर
सफीदों तक इस बस का विस्तार होने के बाद अब असंध से अमृतसर जाने वाली बसों की संख्या दो हो जाएगी। जबकि इससे पहले केवल पंजाब रोडवेज की एक बस अमृतसर जा रही है। यह बस असंध से बटाला के लिए चल रही है, जो प्रतिदिन सुबह वाया चीका, पटियाला से होकर जाती है। ऐसे में यात्रियों को अब अमृतसर जाने के लिए दो बसें मिल चुकी हैं। जिले के यात्री अब आसानी से श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग अनुसार चीका से अमृतसर जाने वाली बस अब सफीदों तक विस्तार किया गया है। अब यह बस सफीदों से सुबह सात बजे चल रही है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। विरेंद्र पाल, यातायात प्रबंधक
कैथल डिपो