फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now enrollment information with police before election

Kaithal News: अब अग्रिशमन से पहले पुलिस के पास पहुंचेगी सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now enrollment information with police before election

विज्ञापन

कैथल। जिले में अब अगर कहीं भी आग लगने की घटना होती है तो उसकी सूचना अग्निशमन विभाग से पहले पुलिस के पास पहुंचेगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ही अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को उसे आगे भेजेगी और नियंत्रण के लिए मौके पर बुलाएगी। घटना के समय अगर कोई व्यक्ति अग्रिशमन विभाग के टोल फ्री नंबर 101 पर भी कॉल करेगा तो उसकी सूचना भी डायल 112 पर पहले पहुंचेगी और फिर स्थानीय कर्मचारियों के पास, क्योंकि अग्निशमन विभाग के नंबर को डायल 112 के साथ जोड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस समय जिले में अग्रिशमन विभाग के पास 22 गाड़ियां हैं। इनमें से अब तक 14 गाडिय़ों को एडवांस सिस्टम से जोड़कर कर्मचारियों को टैब दे दिए हैं। इन टैब पर विभाग के कर्मचारियों के पास डायल 112 से संदेश व लोकेशन प्राप्त होगी कि जिले में किस क्षेत्र में आग लगने की घटना हुई है। गाडिय़ों के नंबरों को टैब के साथ जोड़ा गया है। इन 14 गाडिय़ों में से कैथल में छह, पूंडरी में चार, चीका में दो व राजौंद और कलायत से एक-एक गाड़ी को सिस्टम व टैब से जोड़ा गया है। आठ गाडिय़ों को अभी सिस्टम के साथ जोडऩा बाकी है। अब अगर 101 पर कॉल करेंगे तो सबसे पहले अग्निशमन विभाग के पंचकूला मुख्यालय में बात होगी। उसके बाद पंचकूला से 112 पर कॉल आएगी। फिर डायल 112 के कर्मचारी तुरंत अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दिए गए टैबों पर संदेश व लोकेशन भेजेंगे कि घटना कहां हुई है और किस नंबर की गाड़ी को मौके पर भेजना है। अगर घटना के समय कोई गाड़ी पहले से ड्यूटी पर होगी तो उसके लिए विकल्प का प्रबंध भी रहेगा। आग पर नियंत्रण पाने के लिए अग्निशमन विभाग के साथ-साथ डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में अग्निशमन विभाग के कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह नया सिस्टम गाडिय़ों में कुछ दिन पहले ही लगाया गया है। इससे कर्मचारियों को भी आसानी होगी, क्योंकि सूचना मिलते ही डायल 112 के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचेंगे और उनके पास से घटनास्थल की स्पष्ट लोकेशन प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि इस संबंध में दोनों विभागों के कर्मचारियों को तालमेल बनाकर तुरंत प्रभाव से कार्य करने के लिए कहा गया है। डायल 112 पर तैनात कर्मचारी जिस लोकेशन पर होंगे, वे तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना व लोकेशन देकर स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed