फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notices to 15 shopkeepers for littering

Kaithal News: ­कचरा फैलाने पर 15 दुकानदारों को नोटिस

Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Notices to 15 shopkeepers for littering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने और शहर को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान के बाहर कचरा फैलाने और कूड़ा जलाने वाले 15 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के बाद नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नोटिस प्राप्त दुकानदारों को दो दिन के भीतर परिषद कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देना होगा। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नगर परिषद अधिनियम के तहत संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


परिषद के अनुसार, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदार डस्टबिन का उपयोग करने के बजाय कचरा सड़क पर फेंक रहे थे या रात के समय उसे जला रहे थे। यह न केवल स्वच्छता नियमों का उल्लंघन है, बल्कि वायु प्रदूषण को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिंग ड्राइव तेज, कर्मचारियों की कमी बनी चुनौती : स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर परिषद ने शहर में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया है। मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और विदक्यार झील क्षेत्र में विशेष क्लीनिंग ड्राइव चलाई

जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर शहर की सूरत बदलना है ताकि सर्वेक्षण टीम के आगमन पर बेहतर ग्रेड प्राप्त किया जा सके। हालांकि परिषद के सामने सफाई कर्मचारियों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो बेहतर रैंकिंग की राह में बाधा बन सकती है।

बेबी फीडिंग एरिया की भी सुविधा

सफाई सुपरवाइजर लखविंद्र ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर में तीन आधुनिक सार्वजनिक शौचालय तैयार किए गए हैं। ये वार्ड-24 में रेलवे स्टेशन के पास, वार्ड-7 में देवीलाल पार्क के समीप तथा वार्ड-30 में बनाए गए हैं। इन शौचालयों में ऑटोमेटिक फ्लश, एग्जॉस्ट फैन, स्वच्छ पानी की व्यवस्था, महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड की सुविधा और बच्चों को दूध पिलाने के लिए अलग बेबी फीडिंग एरिया उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, लंबे समय से गीता भवन के पास स्कूल के नजदीक बने डंपिंग प्वाइंट को समाप्त कर दिया गया है। वहां दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है तथा कचरा संग्रहण के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है।


गंदगी न फैलाएं: मलिक

स्वच्छ भारत मिशन की आईसी एक्सपर्ट भारती मलिक ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले 15 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed