{"_id":"66566fa2643a0be0af021644","slug":"notice-to-16-people-after-finding-larvae-kaithal-news-c-18-1-knl1004-399624-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लार्वा मिलने पर 16 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लार्वा मिलने पर 16 लोगों को नोटिस
Wed, 29 May 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भीषण गर्मी के बीच अब डेंगू व मलेरिया बीमारी फैलने का खतरा है। मंगलवार को विभाग की ओर से गठित टीमों ने लार्वा मिलने पर 16 लोगों को नोटिस दिया है। वहीं, इस दौरान 10 हजार 92 घरों का सर्वे भी किया है। स्वास्थ्य विभाग अब तक पूरे जिले में लार्वा मिलने पर 619 लोगों को भी नोटिस दे चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमें लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। जागरूकता कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में 244 टीमों की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू व मलेरिया की जांच को लेकर दो लाख 71 हजार 535 घरों का सर्वे भी कर लिया है। इसमें से 44 हजार 970 लोगों के बुखार के सैंपल भी लिए गए हैं। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक कोई भी मलेरिया व डेंगू व केस पॉजिटिव नहीं मिला है। संवाद