{"_id":"661f0d0206982f36d1090264","slug":"notice-given-to-seven-commission-agents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370192-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सात आढ़तियों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सात आढ़तियों को दिया नोटिस
Wed, 17 Apr 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में लगातार तेजी आ रही है, लेकिन उठान धीमा है। इस कारण किसानों व आढ़तियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब आवक के बढ़ने के बाद मंडियों में शेड के नीचे जगह न मिलने के चलते आढ़ती भी बीच रास्ते में ही गेहूं डलवा रहे हैं। विस्तार अनाज के बीच रास्ते में गेहूं डालने पर मार्केट कमेटी ने सात आढ़तियों को नोटिस दिया है।
गौरतलब है कि इस समय विस्तार अनाज जगह की अधिक समस्या है। गेहूं को खुले में डाला जा रहा है। मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि खुले में गेहूं की समस्या बेशक है, लेकिन आढतियों को बीच रास्ते में गेहूं बिल्कुल भी नहीं डालने दिया जाएगा। दरअसल, इससे उठान की समस्या होती है। सचिव ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी में गेहूं को बीच रास्ते में डालने पर मंडी के सात आढ़तियों को नोटिस दिया गया है।
उधर, जिले में अब तक एक लाख 49 हजार 818 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों ने अब तक एक लाख 49 हजार 818 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदा है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 43 हजार 977 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड ने 65 हजार 786 और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 40 हजार 55 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।