फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Not getting Haryana's share of water is government's negligence: Hans

हरियाणा के हिस्से का पानी न मिलना सरकार की लापरवाही : हंस

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Not getting Haryana's share of water is government's negligence: Hans

विज्ञापन
सीवन। हलका विधायक देवेंद्र हंस ने शनिवर को गोहरा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर विधायक ने भाखड़ा नहर का पानी पंजाब की ओर से रोके जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह नीति सरासर गलत है और इससे हरियाणा के किसानों को गहरी क्षति हो रही है। भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के बीच पानी को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। हरियाणा के हिस्से का पानी तक न मिलने के पीछे भाजपा सरकार की लापरवाही है।
विज्ञापन


हंस ने कहा कि यह राजनीति का नहीं, जीवन का मामला है। पंजाब को समझना चाहिए कि हरियाणा भी उसका भाई है और संबंध तब मजबूत होता है जब हक और जरूरत का सम्मान किया जाए। कहा कि पंजाब हमेशा हरियाणा को छोटा भाई कहता है, लेकिन जब पानी देने की बारी आती है तो वह पीछे हट जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विश्वास की दीवार कमजोर होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed