{"_id":"6ad50cf8e07fed0f2a0d381a","slug":"north-zone-dominates-in-under-17-boxing-six-boxers-secure-spots-in-the-semi-finals-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156771-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंडर-17 बॉक्सिंग में नॉर्थ जोन का दबदबा, छह खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंडर-17 बॉक्सिंग में नॉर्थ जोन का दबदबा, छह खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन अंडर-17 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें नॉर्थ जोन की खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। नॉर्थ जोन-1 और नॉर्थ जोन-2 की तीन-तीन खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इस तरह नॉर्थ जोन की कुल छह खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचीं। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्थ जोन-2 की ज्योति और रिधिमा ने जीत दर्ज की। इनके अलावा सेंट्रल जोन की दीया चौधरी और साउथ जोन-2 की रिया एस भी विजेता रहीं। 75 से 80+ किलोग्राम भारवर्ग में नॉर्थ जोन-1 की सेरेना धनखड़ और मेहुल मलिक ने वॉकओवर के आधार पर जीत हासिल की जबकि वेस्ट जोन की वृधिनी चौधरी और तानशी ने भी अपने मुकाबले जीते। 80+ किलोग्राम भारवर्ग में साउथ जोन-1 की हरि प्रिया, साउथ जोन-2 की गौरवी पंकज गरुड़, नॉर्थ जोन-2 की गुरसीरत कौर और नॉर्थ जोन-1 की रिया ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कुछ मुकाबलों में रेफरी की ओर से मुकाबला रोके जाने के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के चौथे दिन सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला और शिवचरण राजराणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए चौथे दिन के खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, खेल विभाग के अध्यक्ष पवन शर्मा, डीपीई सुनील पांचाल व अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज होंगे फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं खिलाड़ी। संवाद- फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव