{"_id":"69791842471a9ef45e016f6d","slug":"noorpreet-first-in-speech-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-833389-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में नूरप्रीत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में नूरप्रीत प्रथम
Wed, 28 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति, साहस, त्याग और नेतृत्व के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
डॉ. राजेंद्र सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक साहसी, क्रांतिकारी और सच्चे देशभक्त नेता थे। प्रतियोगिता में कुल 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें नूरप्रीत ने प्रथम, मनजिंदर ने द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और इसे विद्यार्थियों की आगे की सफलता की शुरुआत बताया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. कुणाल वर्मा, प्रो. सुनीता देवी और प्रो. जसबीर कौर ने निभाई। संवाद