{"_id":"66d8da29980312603106f947","slug":"nomination-process-will-start-from-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467744-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
Thu, 05 Sep 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी पांच से 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कैथल, कलायत, पूंडरी तथा गुहला विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन फार्म संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।
उन्होंने बताया कि कैथल, कलायत और गुहला-चीका के रिटर्निंग अधिकारी संबंधित एसडीएम होंगे, जबकि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए आरटीए को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन एडीसी कार्यालय में लिए जाएंगे, जबकि कैथल, कलायत व गुहला में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से अपराह्न
विज्ञापन
तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा।
नामांकन कक्ष से 100 मीटर के दायरे में तीन लाने की अनुमति होगी। नामांकन के वक्त नामांकन करने वाले व्यक्ति के साथ केवल चार व्यक्ति नामांकन कक्ष में आने की अनुमति होगी। बताया कि नामांकन जिस भवन में होगा वह पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी।
इसके अलावा चुनाव आयोग की सुविधा एप व वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन भी नामांकन पत्र भरा जा सकता है। ऑनलाइन नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित आरओ कार्यालय में जमा करवानी अनिवार्य होगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव नामांकन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी तथा 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। इसी प्रकार 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे और 5 अक्तूबर को मतदान एवं 8 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार प्रशासनिक कार्य किए जा रहे हैं।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डा. विवेक भारती ने बुधवार को गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम कार्यालय में बनाए गए नामांकन केंद्र का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पांच से 12 सितंबर तक नामांकन फार्म लिए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
डीसी ने कहा कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन एसडीएम कार्यालय गुहला-चीका में लिए जाएंगे। नामांकन पत्र प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन कक्ष से 100 मीटर के दायरे में केवल तीन वाहन लाए जा सकते हैं। अतिरिक्त वाहनों पर इस परिधि में प्रतिबंध रहेगा।
नामांकन के वक्त नामांकन करने वाले व्यक्ति के साथ केवल चार व्यक्ति नामांकन कक्ष में आने की अनुमति होगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे और पांच अक्तूबर को मतदान एवं आठ अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।