फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nomination papers of an executive member cancelled, executive members elected unopposed

Kaithal News: एक कार्यकारिणी सदस्य का नामांकन पत्र रद्द, निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

Sat, 17 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers of an executive member cancelled, executive members elected unopposed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी शासकीय निकाय गठन में शुक्रवार को नामांकन की जांच का दिन रहा। इस दौरान एक कार्यकारिणी सदस्य का नामांकन पत्र रद्द हुआ है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कम प्रशासक जाट हाई स्कूल सोसाइटी दीपक बाबूलाल करवा ने दी है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जाट हाई स्कूल सोसाइटी के शासकीय निकाय गठन के लिए एक जून को चुनाव होगा। इसके लिए गत 12 व 13 मई को नामांकन पत्र भरवाए गए थे। इस दौरान कुल 20 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए थे, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 नामांकन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


इन नामांकन पत्रों की जांच गत 14 व 15 मई को की गई। जांच के दौरान कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार (मेंबरशिप संख्या 20605 कॉलेजियम सदस्यता संख्या 56) का नामांकन उनकी ओर से दिए गए चेक के बाउंस होने के कारण रद्द कर दिया गया। अब इसमें 19 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। सोसाइटी शासकीय निकाय के गठन में 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाना था व 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, एक नामांकन पत्र रद्द होने के कारण 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव प्रधान, उप प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए आगामी एक जून 2025 को होगा। इसके लिए चुनाव चिह्नों का आवंटन 19 मई को किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि राजेश कुमार की जाट हाई स्कूल सोसाइटी मेंबरशिप व कॉलेजियम सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। मतदान एक जून को सुबह आठ बजे से दो बजे तक होगा व उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed