फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nodal officer appointed for procurement

Kaithal News: खरीद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Sun, 28 Sep 2025 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 Sep 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer appointed for procurement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि किसानों को जिले की मंडियों में धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। खरीद सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्र में सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।

सभी नोडल अधिकारी एजेंसियों से तालमेल करते हुए फसल को सरकार की हिदायतानुसार खरीद करना सुनिश्चित करेंगे तथा समयबद्ध उसका उठान करवाएंगे। इसके साथ ही नोडल अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। कैथल एसडीएम अजय सिंह को कैथल का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


कैथल पुरानी, नई, अतिरिक्त व बाबा लदाना मंडी के लिए एसडीएम अजय सिंह, चीका मंडी के लिए एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, कलायत मंडी के लिए एसडीएम अजय हुड्डा, रामथली मंडी के लिए एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार,पूंडरी मंडी के लिए तहसीलदार दिनेश कुमार, अरनौली, भागल व राधे राधे मार्बल्स पटियाला रोड के लिए नायब तहसीलदार चीका बंसीलाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीवन मंडी के लिए नायब तहसीलदार महेश कुमार, राजौंद मंडी के लिए नायब तहसीलदार राजौंद, पाई मंडी के लिए पूंडरी नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा तथा ढांड, साइलो प्लांट सोलू माजरा व कौल मंडी के लिए नायब तहसीलदार अचिन को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यकारी अभियंता संदीप को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed