फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No reason to leave BJP due to regret over not getting ticket from Congress: Brijendra Singh

कांग्रेस से टिकट न मिलने पर मलाल पर भाजपा छोड़ने का नहीं : बृजेंद्र सिंह

Mon, 20 May 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 May 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
No reason to leave BJP due to regret over not getting ticket from Congress: Brijendra Singh
कैथल। हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शहर के पंतनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस से टिकट न मिलने का उन्हें बहुत मलाल है। वह सांसद थे, इसलिए उन्हें टिकट मिलना चाहिए था, लेकिन अंदरूनी राजनीति के चलते उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे वह निराश नहीं है। लोगों के सामने बहुत सी चीजें समय के साथ उजागर होंगी। यह उनके लिए एक सीख है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने का उन्हें कोई मलाल नहीं है। भाजपा उन्होंने इसीलिए नहीं छोड़ी थी कि उन्हें कुछ मिल नहीं पा रहा था, बल्कि इसलिए छोड़ी थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में असहज महसूस कर रहे थे। भाजपा में उनको व उनके पिता को पूरा मान सम्मान मिला। भाजपा ने वीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनाया, लेकिन पांच साल केंद्र में मंत्री रहे। वे विचारधारा के तौर पर भाजपा में सम्मिलित नहीं हो पाए। वे सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। नौकरी में भी जनता के साथ संपर्क होता था, लेकिन राजनीति का दायरा उससे बड़ा है। स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर वह बोले कि कोई महिला जो महिला आयोग की अध्यक्ष रही हो और राज्यसभा की संसद हो। यदि वह कोई आरोप लगाती है तो उसे संजीदगी से लिया जाना चाहिए। स्वाति मालीवाल ने जो आरोप लगाए हैं और जो दो वीडियो सामने आए हैं। उनमें आपस में कोई मेल नहीं बनता। पुलिस जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति उन्हें चौ. बीरेंद्र सिंह से विरासत में मिली है, लेकिन उनकी सोच अपनी व्यक्तिगत है और वे राजनीति भी अपनी सोच के अनुसार ही करते हैं। 400 पार का नारा इस तरह का है जैसा 2019 विधानसभा चुनाव में 75 पार का था। इस मौके पर सुरेंद्र ढुल, धर्मपाल मलिक, वीर करण राणा, पुष्पेंद्र तंवर, कर्म सिंह कादयान, रामकुमार शर्मा व लीलू चौशाला मौजूद थे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed