फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No question of ending mandis: Agriculture Minister

मंडियां खत्म करने का सवाल ही नहीं : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
No question of ending mandis: Agriculture Minister
कैथल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार सुबह नई अनाज मंडी में पहुंचकर गेहूं की खरीद की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने गेहूं की खरीद शुरू करवाई। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार किसानों के हित का विशेष ध्यान रख रही है। विपक्ष के कुछ लोग मंडियों को खत्म करने की बात कहकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मंडियां खत्म नहीं हो रही हैं, बल्कि उन्हें और बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार गन्नौर में करीब साढ़े पांच सौ एकड़ में एशिया की सबसे बड़ी मंडी का निर्माण करने जा रही है। इसके निर्माण पर करीब आठ हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार पिंजौर में सेब की मंडी और गुरुग्राम में फूलों की मंडी बनाने जा रही है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है और खरीद भी शुरू हो चुकी है। गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं सुखाकर लाएं। मंडियों में किसानों के विश्राम करने, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को बिजली की सुचारु सप्लाई के लिए कहा गया है। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि वे बारदाने की पूरी व्यवस्था रखें। यदि बारिश की आशंका हो तो तिरपाल आदि की व्यवस्था भी होनी चाहिए। कांटों में तोल भी समुचित होनी चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से स्थापित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इसमें किसानों और मजदूरों को 10 रुपये के हिसाब से खाना उपलब्ध करवाया जाता है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कैंटीन में स्वच्छ खाने को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एसडीएम मनीष लोहान, कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह, डीएमईओ अभिनव वालिया, सचिव सतबीर सिंह, हैफेड के डीएम सुरेश कुमार, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के डीएम पांडे, सचिव देवेंद्र मोर, सचिव सविता चौधरी, मंडी के प्रधान श्यामलाल गर्ग, अश्वनी शेरेवाला, सुरेश गर्ग नौच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed