फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No fog, sunshine in the morning, relief from cold

Kaithal News: कोहरा नहीं, सुबह खिली धूप तो ठंड से मिली राहत

Thu, 06 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
No fog, sunshine in the morning, relief from cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में बदलाव जारी है। कभी बादल तो कभी बूंदाबांदी के चलते ठंडक फिर बढ़ जाती है तो कभी धूप निकले पर मौसम वसंती लगने लगता है। बुधवार की सुबह मौसम फिर पलटा और कोहरा नहीं रहा। इसके बाद धूप खिली तो ठंड से राहत मिल गई।

जिले में मौसम में पल-पल बदलाव हो रहा है। पिछले करीब चार दिन बाद बुधवार को सुबह ही धूप खिली और बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत मिली। पिछले करीब चार दिन से सुबह के समय कोहरा छा रहा था। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना बताई है।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 एवं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सुबह के समय शीतलहर चलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली। लोगों ने पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया। धूप खिलने से बाजार में दिनभर चहल पहल लगी रही। बाजार में लोगों कपड़ों की खरीदारी करते दिखाई दिए। पार्कों में बच्चे और युवा जहां खेलते दिखाई दिए वहीं कई लोग आराम फरमाते दिखे। कई तो गुनगुनी धूूप में नींद के आगोश में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को आसमान में बादल छाने कि संभावना बताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा छाया रहना चाहिए। इससे गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। ठंडक में गेहूं की फसल में फुटाव अधिक होता है तो गेहूं की निकासी की संभावना भी बढ़ जाती है।

पिछले सप्ताह की तरह अभी गर्मी हुई तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है लेकिन अभी मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने की ही संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed