{"_id":"67bccb656fb110019e0175eb","slug":"no-electricity-water-complete-cleanliness-how-are-they-asking-for-votes-dr-sushil-kaithal-news-c-18-1-knl1004-589272-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली न पानी, चौपट सफाई कैसे मांग रहे वोट ः डॉ. सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली न पानी, चौपट सफाई कैसे मांग रहे वोट ः डॉ. सुशील
Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच है। कांग्रेस पार्टी का कलायत से विधायक होने के बावजूद भी कांग्रेस चुनाव में उतरने की हिम्मत तक नहीं दिखा सकी। यहां न बिजली है और न पानी। सफाई चौपट है तो भाजपाई कैसे वोट मांग रहे हैं। यह बात सोमवार को कलायत में पहुंचे आम आदमी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कही।
उन्होंने कहा कि कलायत नपा चुनाव में भाजपा को सर्दियों के मौसम में भी पसीने छूट रहे हैं। चुनाव प्रचार में उनके प्रत्याशी के साथ कलायत के लोगों की बजाय बाहर के लोग ही नजर आ रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री तक को वोट मांगने के लिए कलायत आना पड़ रहा है।
उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि भाजपा कलायत नगर में विधानसभा चुनाव में अपना हश्र पहले ही देख चुकी है। उन्होंने कहा आप नेताओं ने नशे के खिलाफ मुहिम चला कर एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया। 10 साल होने को आ गए दो सामुदायिक केंद्रों व पार्क का निर्माण तक पूरा नहीं करवा सकी।
विज्ञापन
भाजपा पर चुटकी लेते गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रचारित किया जा रहा है कि कलायत में अब ट्रिपल इंजन की सरकार होगी। यदि एक इंजन ही मजबूत हो तो दूसरे व तीसरे इंजन को लगाने की जरूरत की नहीं पड़ती। इस मौके पर उनके साथ जसविंद्र सिंह राणा, इंजीनियर सुखबीर सिंह, जिलाध्यक्ष जगमग मौण, प्रदीप कुराड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।