फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No disclosure in Cheeka firing incident

Kaithal News: चीका फायरिंग कांड में खुलासा नहीं

Tue, 07 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
No disclosure in Cheeka firing incident
कैथल। चीका कस्बे में दुकान पर हुई फायरिंग की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। मामले की जांच में सीआईए की टीमें लगी हुई हैं, लेकिन अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाश मेन मार्केट में आए और एक दुकान के सामने रुककर अचानक फायरिंग कर दी। गोली दुकान के शीशे को चीरते हुए अंदर दीवार में जा लगी। हमलावर वारदात के बाद मौके से भाग गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश मास्क पहने नजर आ रहे हैं। फुटेज में वे कुछ सेकेंड रुककर फायरिंग करते और फिर फरार हो जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है। चीका थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद बाजार के दुकानदार भय और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed