फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No arrangement after cancellation of tender, garbage piled up in the city

टेंडर रद्द करने के बाद नहीं की कोई व्यवस्था, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
No arrangement after cancellation of tender, garbage piled up in the city
No arrangement after cancellation of tender, garbage piled up in the city - फोटो : Kaithal
डोर टू डोर कचरा उठान करने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द करने के बाद कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे तीन में शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। लोगों के घरों से तो दूर की बात है, चौक-चौराहों से ही कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। जिस कारण तीन दिन में शहर में भारी मात्रा में कचरा एकत्रित हो गया है। नगर परिषद प्रशासक का कहना है कि कचरे का उठान उन्हीं कर्मचारियों से उनकी सहमति अनुसार करवाया जाएगा, जो एजेंसी के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम संजय कुमार ने काम में खामियां मिलने पर शहर में डोर टू डोर कचरे का उठान करने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया था। जिसमें निर्देश दिए थे कि एक अन्य आउटसोर्सिंग एजेंसी को काम देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। फिर भी तीन दिन बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था पर काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर में पुराने बस अड्डे के निकट महेश चौक, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, चंदाना गेट, अंबाला रोड, रेलवे गेट, न्यू करनाल रोड, करनाल रोड पर कचरे प्वाइंट, माता गेट, ढांड रोड व प्रताप गेट सहित चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। शहरवासी राजेश कुमार, संजय कुमार, विजय व अन्य ने कहा कि कचरे के उठान न होने के कारण चौकों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। जिससे अब बदबू उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर रद्द करते समय एसडीएम ने एक अन्य एजेंसी को काम देने की बात कही थी, लेकिन यह काम कब दिया जाएगा। इसकी क्या प्रक्रिया होगी? इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों का रवैया ढुलमुल है। जबकि एसडीएम ने सफाई को आवश्यक सेवा माना है। इसके बावजूद भी तीन दिन से नगर परिषद की ओर से सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चौक के बाहर बड़ी मात्रा में कचरे का ढेर लगा हुआ है। पंजाब होटल के निकट कचरे के प्वाइंट पर कचरा एकत्रित है। जिसे उठाया नहीं गया है।
शहरवासी अमरीक सिंह, नीरज, विक्की व अन्य लोगों ने कहा कि शहर में कचरे की इतनी बुरी हालत कभी नहीं दिखी। सभी कचरा प्वाइंटस पर कचरे के अंबार लगे हुए हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

जल्द किया जाएगा नया टेंडर
नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम डा. संजय कुमार ने कहा कि काम में कमियां मिलने पर डोर टू डोर एजेंसी का टेंडर रद्द किया गया है। इस एजेंसी के टेंडर के दो माह बचे थे। तब तक नया टेंडर लगाया जाएगा। यदि तब तक नया टेंडर लग गया तो ठीक है। अन्यथा नगर परिषद द्वारा उन्हीं कर्मचारियों से यह काम लिया जाएगा, जो एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही शहर से कचरे का उठान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed