फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nishtha Tanwar won two gold medals in one month

Kaithal News: निष्ठा तंवर ने एक महीने में जीते दो स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nishtha Tanwar won two gold medals in one month
गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित होते हुए निष्ठा तंवर। संवाद - फोटो : 1
कैथल। गांव क्योड़क की बॉक्सर निष्ठा तंवर ने एक माह में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहले उन्होंने कैथल में सितंबर में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 15 से 20 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल में निष्ठा ने पहली बार हिस्सा लिया और पहले ही अवसर पर स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। निष्ठा इससे पहले भी स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन बार भाग ले चुकी हैं और तीनों बार रजत पदक जीते हैं। वे सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं जबकि यूथ और जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक भी हासिल कर चुकी हैं। अब उनकी नजर एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर है। निष्ठा को उम्मीद है कि वह वहां भी स्वर्ण जीतकर कैथल और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन


सात साल से रोजाना कर रही अभ्यास
निष्ठा पिछले सात साल से सुबह-शाम नियमित रूप से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही हैं। सर्दी हो या गर्मी, वे गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचती हैं। लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने खेल में अपनी पहचान बनाई है। निष्ठा अपनी सफलता का श्रेय बॉक्सिंग कोच राजिंद्र सिंह, विक्रम ढुल और गुरमीत सिंह को देती हैं जिनके मार्गदर्शन में वे प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता से मिली खेल की प्रेरणा
निष्ठा के पिता क्रिकेट खिलाड़ी हैं और खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पिता को क्रिकेट खेलते देखकर ही निष्ठा को खेलों के प्रति रुचि पैदा हुई और उन्होंने बॉक्सिंग को अपना लक्ष्य बनाया। उनकी माता गृहिणी हैं। निष्ठा का छोटा भाई भी बॉक्सिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए अभ्यास कर रहा है। लगातार मिल रही सफलताओं से निष्ठा का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर एक और स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी में जुटी हैं।

गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित होते हुए निष्ठा तंवर। संवाद

गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित होते हुए निष्ठा तंवर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed