फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nishan Yatra will be held today, Shyam Sankirtan will be organised tomorrow.

Kaithal News: आज निकलेगी निशान यात्रा, कल श्याम संकीर्तन का होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra will be held today, Shyam Sankirtan will be organised tomorrow.
श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते मंडल के सदस्य। संवाद
पूंडरी। श्री श्याम मित्र मंडल फतेहपुर-पूंडरी की ओर से रविवार को छठे विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के लिए मंडल के सदस्यों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पूंडरी-पाई रोड पर मंडल की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंडल के सेवक राकेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक शीतल पांडे, दर्पण शर्मा व नरेश सैनी बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं मंच संचालन की जिम्मेदारी टोनी कुमार निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव से एक दिन पूर्व 6 जून को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा झड़ामल धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

यात्रा रंगपुरी डेरा फतेहपुर के महंत सत्य चेतनपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी। निशान यात्रा के दौरान बाबा श्याम की आकर्षक झांकियां, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, भव्य आतिशबाजी, डोल-नगाड़े और भक्ति संगीत श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। डॉ. बलविंद्र मैहला ने बताया कि संकीर्तन महोत्सव के लिए जींद से विशेष रूप से भव्य एवं विशाल बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा।

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते मंडल के सदस्य। संवाद

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते मंडल के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed