{"_id":"66f2082087def271cd032094","slug":"nine-kilos-of-doda-poppy-and-heroin-recovered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-482876-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौ किलो डोडा पोस्त और हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौ किलो डोडा पोस्त और हेरोइन बरामद
Tue, 24 Sep 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 18.59 ग्राम हेरोइन व नौ किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम शाम के समय गश्त दौरान सजूमा रोड कलायत के पास मौजूद थी। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि सैंसी मोहल्ला कलायत निवासी अमित अपने घर पर नशा करने वाले व्यक्तियों को नशीला पदार्थ हेरोइन बेच रहा है।
सूचना की पुषि्ट होने पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी का गठन करके अमित के मकान पर दबिश देकर एक आरोपी को दबोचा। जांच दौरान के आरोपी अमित के कब्जे में एक पॉलीथिन से 18.59 ग्राम हेरोइन, 10 पारदर्शी पन्नी व एक पॉकेट कंप्यूटर कांटा बरामद हुआ। आरोपी
विज्ञापन
के खिलाफ थाना कलायत में केस दर्ज करके आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के एसआई पवन कुमार की टीम शाम को समय गश्त के दौरान गांव मंडवाल में सूचना मिली कि मंडवाल निवासी संदीप अपने मकान के पशुबाड़ा पर डोडा बेचने का काम करता है। वहां दबिश देकर उसे डोडा सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। इसी दौरान एक लड़का अपने सिर से कट्टा गिराकर पशुबाड़ा की तरफ से दौड़ता हुआ दीवार फांदकर फरार हो गया।
जांच दौरान प्लास्टिक कट्टा से नौ किलो आठ ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में केस दर्ज करके पुलिस ने नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।