{"_id":"632b722f41f37e724c545c01","slug":"nine-girls-schools-merged-into-senior-secondary-schools-kaithal-news-knl121959688","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज किए नौ कन्या स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज किए नौ कन्या स्कूल
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज किए नौ कन्या माध्यमिक विद्यालय
कैथल। जिले के नौ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज किया है। ये सभी कन्या माध्यमिक विद्यालय हैं। हालांकि इन स्कूलों की इमारत तो वही रहेगी, विद्यार्थी भी उसी इमारत में शिक्षा ग्रहण करेंगे, लेकिन अब इनकी देखरेख वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का प्रबंधन ही करेगा। इन स्कूलों के सभी प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों पर रहेगी। माध्यमिक स्कूलों के स्टाफ पर शिक्षण संबंधित कार्यों का ही भार रहेगा।
जिले के इन स्कूलों को किया गया मर्ज
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बात्ता, सोंगरी-गुलियाना, चंदाना, किठाना कुराड़, सेरधा, कैलरम, सजुमा व रसीना गांव में बने माध्यमिक स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मर्ज किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है :-
स्कूल छठी से आठवीं तक विद्यार्थी पहली से पांचवी तक
जीजीएमएस बात्ता 80 105
चंदाना 90 124
कैलरम 152 227
कुराड़ 88 141
सजुमा 187 140
सौंगरी-गुलियाणा 74 54
रसीना 44 94
किठाना 109 165
विरोध में उतरे शिक्षक संगठन
शिक्षक संगठनों ने स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मर्ज करने का विरोध किया है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेंद्र मोर, राज्य प्रवक्ता सतबीर गोयत व सचिव बूटा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। स्कूलों को मर्ज करने से इनमें शिक्षकों की कमी को खानापूर्ति से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक संगठन इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जनता को साथ लेकर जन शिक्षा को बचाने के लिए आंदोलन चलाएगा। इसके तहत 23 सितंबर को अतिथि अध्यापकों के करनाल आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए उसमें भागीदारी की जाएगी व 25 सितंबर को रोहतक में अध्यापक संघ के पदाधिकारियों की कार्यशाला की जाएगी। व्यावहारिक रेशनेलाइजेशन, स्कूल मर्जर व चिराग योजना के विरोध में सभी विधायकों को ज्ञापन दिए जाएंगे। आने वाले समय में आदमपुर विधानसभा चुनाव के समय पूरे प्रदेश में जत्थे चलाते हुए आदमपुर में बड़ी रैली के जाएगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि विभाग ने माध्यमिक स्कूलों की जिम्मेदारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को दी है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षण स्टाफ व स्कूल उसी स्थान पर चलेंगे। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ही इन स्कूलों के प्रिंसिपल होंगे। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।