{"_id":"684f3e1faf7dd06e3c0da6b4","slug":"nine-and-a-half-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-a-youth-to-australia-case-registered-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133436-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
Mon, 16 Jun 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एक एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कलायत के युवक से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये लेने के बाद उसे फर्जी वीजा थमा दिया। जब युवक ने विरोध किया तो एजेंट ने न तो युवक को विदेश भेजा और उन ही रुपए वापस किए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलायत निवासी आकाश ने कलायत थाने को दी शिकायत में बताया कि उसने ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए गांव राजापुर जिला पानीपत निवासी गुरपेज सिंह के साथ 14 लाख रुपये में बात की थी। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग समय में उससे तीन लाख 70 हजार हजार रुपये कैश व पांच लाख 79 हजार 700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। आकाश ने बताया कि रुपये लेकर एजेंट गुरपेज ने कहा कि वह उसका टूरिस्ट वीजा लगवाएगा और बाद में ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद यही वीजा वर्क वीजा में कन्वर्ट हो जाएगा। जून 2024 को गुरपेज ने उसके पास वीजा भेजा। जब वीजा चेक करवाया तो यह फर्जी निकला। जब उसने इस बारे में गुरपेज से बात की तो उसने कहा कि अगर इस वीजा पर नहीं जाना है, तो और पैसे देने होंगे। ऐसे में उन्होंने गुरपेज को नौ लाख 49 हजार 750 रुपये दे दिए।
इसके बाद एजेंट गुरपेज सिंह ने उनके फोन उठाने बंद कर दिए। जब वह उसके पानीपत ऑफिस में गया तो वह भी बंद मिला। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। कलायत थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद